जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और इसे उत्तीर्ण करना चाहते हैं वे यहाँ Rajasthan Group D Syllabus 2025 and exam pattern हिंदी में देख सकते हैं और उस अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं। सभी टॉपिक्स का यहाँ पर पूर्ण विवरण दिया गया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB) ने ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 52749 पदों पर लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इस ग्रुप डी भर्ती हेतु एप्लीकेशन फॉर्म 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक भरे गए थे। यह परीक्षा 18 से 23 सितंबर 2025 के बीच राजस्थान में विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए RSSB / RSMSSB चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिलेबस का पीडीऍफ़ डाउनलोड लिंक भी नीचे दिया गया है।
Rajasthan Group D Exam Pattern 2025
इस परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जो कुल 200 अंकों के होंगे। इन्हे हल करने हेतु 2 घंटों का समय बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। विषयों अनुसार प्रश्नों का वितरण आप नीचे Rajasthan Group D Syllabus 2025 में देख सकते हैं।
प्रत्येक प्रश्न हेतु 5 ऑप्शन दिए जाएंगे जिनमे से एक उत्तर होगा। अभ्यर्थियों को सही उत्तर को ओएमआर शीट में भरना होगा। पांचवा ऑप्शन केवल तभी भरना है जब उम्मीदवार कोई और ऑप्शन ना भरता हो, उत्तर ना पता हो या देना ना चाहता हो। यही उम्मीदवार किसी एक प्रश्न का कोई भी ऑप्शन नहीं भरता तो उसके 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। कुल 10 प्रतिशत प्रश्नो के कोई भी ऑप्शन ना भरने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। ध्यान दें कि सभी प्रश्न करने आवश्यक हैं। यदि उत्तर नहीं पता तो पांचवा ऑप्शन भरना जरुरी है।
संक्षिप्त में विवरण:
- कुल प्रश्नों की संख्या: 120
- प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ
- कुल अंक: 200
- समय: 2 घंटे
Rajasthan 4th Class Employee Exam Pattern
Subject | Questions |
---|---|
सामान्य हिंदी | 30 |
General English | 15 |
सामान्य गणित | 25 |
सामान्य ज्ञान: 50 प्रश्न (भूगोल: 10 प्रश्न, इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान): 10, भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: 10, सामान्य विज्ञान: 5, समसामयिक घटनाएँ: 10, बेसिक कंप्यूटर: 5) | 50 |
कुल (Total) | 120 |
Rajasthan Group D Syllabus 2025 - Subject-wise Topics
Subject | Topics |
---|---|
1. सामान्य हिंदी | संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, तत्सम-तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द, संधि - अर्थ प्रकार, संधि विच्छेद, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द एवं वाक्य शुद्धि (वर्तनी सबंधित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बंधित अशुद्धियाँ), काल व उसके प्रकार (भेद), मुहावरे, लोकोक्तियाँ, अंग्रेजी के पारिभाषिक / तकनिकी शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द, कार्यालयी पत्राचार (जैसे कार्यालय पत्र, आदेश, अधिसूचना, ज्ञापन, विज्ञप्ति, निविदा एवं अर्धशास्कीय पत्र आदि)। |
2. General English | Tenses and its sequences, Active and Passive Voices, Direct / Indirect Narrations, Sentence Transformation (Assertive to negative, Exclamatory, Interrogative and vice-versa), Articles and determiners and their uses, Prepositions, Punctuation, Sentence Correction, wrongly used words, Translation from Hindi to English and vice-versa, Glossary of Official, Technical terms with their Hindi version. |
3. सामान्य ज्ञान | भूगोल: राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप और विभाजन, मृदा, वनस्पति, वन संरक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र एवं झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या (आकर, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता), राजस्थान का परिवहन और राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन इत्यादि। |
इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान): ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आंदोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यन्त्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियां, मेले, त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएँ, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, पर्यटन स्थल, रणमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियां आदि । | |
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: संविधान का परिचय व आधारभूत लक्षण, राज्य शासन व राजनीती, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, विधानसभा, न्यायपालिका, प्रशासनिक ढाँचा, मुख्य सचिव, जिलों का प्रशासन (सामान्य व पुलिस) व न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि। | |
सामान्य विज्ञान: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु-अधातु, प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन व नियम, आनुवंशिकी सम्बंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंगतंत्र, प्रमुख रोग, कारक व निदान, अपशिष्ट प्रबंधन। | |
समसामयिक घटनाएँ: खेल, राजनीति, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी,अर्थव्यवस्था, सामाजिक, तकनीकी क्षेत्र से संबंधित राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे., प्रसिद्ध व्यक्तित्व, कार्यक्रम एवं नीतियाँ आदि। | |
बेसिक कंप्यूटर: कंप्यूटर सिस्टम, हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, एमएस वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, इंटरनेट, ईमेल। | |
4. गणित | महत्तम समापवर्तक, लघुत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, ब्याज, अनुपात, समानुपात, पार्टनरशिप, समय एवं कार्य, समय, चाल एवं दूरी, आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण आदि। |